Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महिला RJS पर बिगड़ी रूम बॉय की नीयत:जयपुर में सर्किट हाउस के लेडीज बाथरूम में गई अफसर को खिड़की से देख रहा था युवक, साथी महिला अधिकारी ने रंगे हाथ पकड़ा

जयपुर

जयपुर के सर्किट हाउस में ठहरने वाली महिला अफसरों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें सर्किट हाउस का एक रूम बॉय रात 11:30 बजे लेडिज बाथरुम में मौजूद राजस्थान न्यायिक सेवा की महिला अफसर (RJS) को खिड़की से झांकते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मामला विधायकपुरी थाने तक पहुंचा। RJS की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संदीप यादव है। वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह जयपुर में झोटवाड़ा में रहता है। करीब दो-तीन महीने पहले ही जयपुर में खासाकोठी स्थित सर्किट हाउस में रूम बॉय की नौकरी पर लगा था। यहां उसका काम कमरों की साफ-सफाई करना था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि RJS अफसर सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। इनमें महिला अफसर भी हैं। 16 अगस्त को रात करीब 11:30 बजे एक महिला अफसर बाथरूम में गई थी।

कॉरिडोर की तरफ खुलती है बाथरुम की खिड़की
इस बाथरुम की खिड़की बाहन बने कॉरिडोर की तरफ खुलती है। रात होने की वजह से कॉरिडोर की लाइट बंद थी। जबकि लेडिज बाथरुम की लाइट जल रही थी। इससे संदीप यादव की नीयत बिगड़ गई। वह मौका पाकर खिड़की की तरफ गया। वहां खड़ा होकर बाथरूम में तांक-झांक करने लगा। इस दौरान कॉरिडोर में साथी अफसर वहां आ गई। उसने संदीप की हरकत देखकर शोर मचाया तो वह भागने लगा। महिला अफसर ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। मामला पुलिस और सर्किट हाउस के प्रबंधन तक पहुंचा। पूछताछ में संदीप यादव ने हकीकत बयां कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *