Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महेन्द्र गोदारा मटका चौक स्कूल में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविद् तथा खेलों व शिक्षणेत्तर गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़ावा देने में अग्रणी माने जाने वाले राजाराम बिश्नोई के पुत्र महेन्द्र गोदारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के पद पर पदोन्नत हो गये हैं। पदोन्नति के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय के मटका चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक का पद संभाल लिया है। महेन्द्र गोदारा स्वयं बास्केट बॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। ज्वायेवाला स्कूल में रहते हुए उन्होंने उस क्षेत्र के अनेक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने योग्य बनाया। उनके श्रीगंगानगर में नियुक्त होने से यहां के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे और उन्हें राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा। स्कूल की उन बालिकाओं के लिए भी उनकी नियुक्ति लाभकारी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *