Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मां ने बेटे-बेटी को जहर देकर मारा

बाड़मेर

बाड़मेर जिले में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी जहर खाकर सुसाइड कर लिया। महिला और बच्चों की जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान पता चला कि तीनों ने जहर खाया है। अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला की मौत हो गई। जबकि 2 साल की बच्ची की गुरुवार को जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हुई।

जानकारी के अनुसार गिड़ा थाना क्षेत्र के बाटाडू मेहराजोणियों की बेरी गांव में एक मां ने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया। जब महिला ने बच्चों को जहर दिया, उस दौरान परिजन खेत में गए हुए थे।

शाम को जब लौटे तो चंपादेवी (25) पत्नी लच्छाराम जाट की अचानक से तबीयत खराब होने लगी। इस बीच चंपादेवी की मौत हो गई। जबकि कैलाश (5) व पुष्पा (2) की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बाड़मेर अस्पताल लाया गया। यहां कैलाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुष्पा की हालत गंभीर होने पर बुधवार रात को जोधपुर रेफर किया गया। गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि मां ने ऐसा क्यों किया। महिला के पीहर पक्ष के लोगों के आने पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *