नई दिल्ली
प्रौद्योगिकी जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने भारतीय ऑनलाइन निवेश कंपनी ग्रो (Groww) में निवेश किया है। ग्रो के सीईओ ललित केशरे ने बताया कि नडेला कंपनी के साथ निवेशक और सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। हालांकि, उन्होंने ग्रो में कितना निवेश किया है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
ग्रो के सह संस्थापक और सीईओ ललित केशरे शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कहा था कि ग्रो को एक निवेशक और सलाहकार के तौर पर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सीईओ मिला है। भारत में वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने के हमारे अभियान में हम सत्या नडेला को साथ पाकर बहुत उत्साहित हैं।