माउंट आबू
हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों कड़ाके की सर्दी से पड़ रही है। गुरुवार रात सर्दी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। माउंट में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। माउंट आबू में पिछले साल 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान माइन 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। माउंट आबू में पिछले 6 दिनों से लगातार पारा जमाव बिंदु से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया है। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।