चूरू
राजस्थान में दो लड़कियों के बीच शादी का एक मामला सामने आया है। एक साल पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। दोनों के परिवार के बीच रिश्तेदारी है। नवंबर 2021 में दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। घर वालों को इस बारे में पता नहीं था, पिछले दिनों जब हरियाणा में पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो लड़कियों ने शादी करने का खुलासा किया।
ममता नायक चूरू के रतनगढ़ की और कृष्णा नायक हरियाणा की रहने वाली हैं। रिश्तेदारी में होने के कारण पहले से जान-पहचान थी। वहीं परिवार का कहना है कि किसी ने जादू-टोना करा दिया है। चूरू में यह पहला लेस्बियन(समलैंगिक) रिलेशनशिप का मामला सामने आया है।