बीकानेर. उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में क्रमोन्नत हुई जिले की स्कूलों में 6 डी तथा अधिशेष शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में सौंपने के बाद माध्यमिक स्कूलों में अधिशेष रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के समायोजन के लिए 2 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय के परिसर में काउंसलिंग होगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय ने ऐसे करीब 50 शिक्षकों की सूची जारी करते हुए उन्हें अपनी फ ोटो आईडी के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 डी में आए प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को यथावत वहीं समायोजित कर दिया गया था तथा जो 6 डी में नही आते थे उन्हें वापस प्रारंभिक शिक्षा को सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद भी जो शिक्षक अधिशेष रह गए उन्हे अन्यत्र स्कूलों में रिक्त पदों पर भेजा जाएगा। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक पंजीकरण होगा। उसके बाद वरीयता सूची जारी की जाएगी ।
वरीयता सूची के आधार पर 11.30 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। काउंसलिंग में दिव्यांग, विधवा, परित्यकता, गंभीर बीमार एएकल महिला, भूतपूर्व सैनिक, पति पत्नीए सामान्य महिलाओं के बाद सामान्य पुरुषों को बुलाया जाएगा।