दुनियाभर की कार कंपनियों के साथ देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी सेमीकंडक्टर की समस्या से जूझ रही है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में सेमीकंडक्टर की कमी के चलते मारुति 40 प्रतिशत प्रोडक्शन में कटौती करेगी। यानी इस महीने उसका कुल प्रोडक्शन महज 60 प्रतिशत रहेगा। हालांकि, ये आंकड़े सितंबर 40% प्रोडक्शन से बेहतर हैं।
मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट्स की कमी के चलते अक्टूबर 2021 में हरियाणा और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, सुजुकी मोटर गुजरात में होने वाले प्रोडक्शन में कटौती की जा सकती है। हालांकि, स्थिति गतिशील है, लेकिन वर्तमान में अनुमान है कि दोनों स्थानों पर कुल व्हीकल प्रोडक्शन की मात्रा सामान्य उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत हो सकती है।