श्रीगंगानगर
कॉटन मिलों की मांग निकलने से पिछले कुछ समय में कॉटन के भावों में तेजी आई है। आलम यह है कि यह पिछले कई वर्ष में सबसे ऊंचे दाम तक पहुंच गया है। आम तौर पर श्रीगंगानगर मंडी में कॉटन साढ़े छह से साढ़े सात हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकता रहा है। ऐसे में इस बार अचानक इसके भाव दस हजार तक पहुंचने से जहां किसानों में खुशी है वहीं व्यापारी अब भी आशंकित है। उनका कहना है कि इस बार भाव इंटरनेशनल मार्केट से भी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में विदेशों में मांग ज्यादा नहीं है। इसके बावजूद इलाके में अचानक भावों का बढ़ना आशंका पैदा करता है।