Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई एयरपोर्ट पर पति आदित्य धर संग दिखीं यामी गौतम, हाथों में लाल चूड़ा और पैरों में पायल पहने हुए आईं नजर

एक्टर यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर को शुक्रवार की रात को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन में शादी की थी। यामी के पति फिल्म ‘ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर हैं। दोनों ने कोरोना के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की रस्में की थीं, जिसमें महज कुछ परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

यामी और आदित्य एयरपोर्ट पर आए नजर

यामी गौतम को एयरपोर्ट पर व्हाइट और पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट वाले सलवार-सूट में देखा गया। वहीं आदित्य धर ने ब्लैक हूडी और जीन्स पहनी हुई थी। यामी के हाथों में लाल चूड़ा और पैरों में पायल भी थी। उन्होंने पैरों में सिल्वर कलर की सैंडल पहनी हुई थी, साथ ही उन्होंने सफेद कलर का मास्क और फेस शील्ड भी लगाई हुई थी। आदित्य के हाथों में ब्राउन कलर का बैग था। वे ब्लू कलर की फेस शील्ड और ब्लैक मास्क में नजर आ रहे थे।

यामी और आदित्य ने की थी एक इंटिमेट वेडिंग

यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “परिवार के आशीर्वाद से आज हम एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोग होने के नाते हमने खुशी के इस मौके का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया। प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करने के साथ हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।”

यामी ने फिल्म विक्की डोनर से डेब्यू किया था

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 28 नवंबर 1988 को जन्मी यामी गौतम ने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पहला विज्ञापन ‘फेयर एंड लवली’ के लिए किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘प्यार न होगा कम’ सीरियल में भी काम किया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 2012 में आई ‘विक्की डोनर’ से डेब्यू किया, जो हिट रही। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ ‘काबिल’ फिल्म भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *