Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई की लगातार तीसरी हार, गेंदबाजों के दम पर जीता बैंगलोर, हर्षल ने हैट्रिक के साथ झटके चार विकेट

दुबई

ग्लेन मैक्सवेल (56) और विराट कोहली (51) की अर्धशतकीय पारियों और हर्षल पटेल (हैट्रिक के साथ चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के 39वें मैच में मुंबई को 54 रन से हरा दिया।

ग्लेन मैक्सवेल (56) और विराट कोहली (51) की अर्धशतकीय पारियों और हर्षल पटेल (हैट्रिक के साथ चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के 39वें मैच में मुंबई को 54 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 111 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर्ष पटेल ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर हैट्रिक के साथ चार विकेट झटके। इसके अलावा युजवेंद्र चहल (11 रन देकर तीन विकेट) और ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन देकर दो विकेट झटके। मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है। इस हार के साथ मुंबई की टीम अंकतालिक में सातवें पायदान पर खिसक गई है। 

अगर मैच की बात करें तो बैंगलोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत को धीमी हुई लेकिन इसके बाद फिर टीम ने लय पकड़ी। पहले विकेट के लिए डिकॉक और रोहित के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद उसके धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे। 97 रन पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। वहीं, 17वें ओवर में हर्ष पटेल ने हैट्रिक लेकर मुंबई का हालत और पस्त कर दिया। बैंगलोर की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *