Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुकेश अंबानी दुनिया में 11 वें नंबर के अमीर

मुंबई

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी टेस्ला के एलन मस्क और अमेजन के जेफ बेजोस के क्लब में शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति 100.6 अरब डॉलर है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अमीर बिजनेसमैन की रैंकिंग में 11 वें नंबर पर हैं। इस साल में उनकी संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अंबानी का कारोबार तीन प्रमुख सेक्टर टेलीकॉम, रिटेल और एनर्जी में है। उन्होंने 2020 में 27 अरब डॉलर की रकम जियो टेलीकॉम में हिस्सेदारी बेचकर जुटाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *