Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लगातार तीसरे दिन बाजार लाल निशान में बंद

मुंबई

सितंबर सीरीज की एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने मिला। इसी के साथ बाजार लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 287 पॉइंट गिरकर 59,126 पर और निफ्टी 93 पॉइंट गिरकर 17,618 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में बढ़त देखने को मिली। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.33% और स्मॉलकैप 0.56% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सेंसेक्स 59,549 पर और निफ्टी 17,718 पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 शेयर्स कमजोरी के साथ और 9 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। जिसमें पावरग्रिड के शेयर 2.67%, एशियन पेंट्स के शेयर 2.34% और एक्सिस बैंक के शेयर 1.87% गिरकर बंद हुए। वहीं बजाज फिनसर्व के शेयर में 2.19%, बजाज फाइनेंस के शेयर में 2.05% की तेजी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *