Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुकेश अंबानी सौंप रहे ‘थर्ड जेनेरेशन’ को जिम्मेदारी; ईशा, आकाश और अनंत को मिल सकते हैं यह कारोबार

नई दिल्ली

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (mukesh ambani) अपने साम्राज्य के बंटवारे की योजना को अमल में लाते दिख रहे हैं। एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने 29 अगस्त 2022 को हुई 45वीं सालाना आम बैठक (AGM) में अपने सक्सेशन प्लान पर क्लियर नजर आएं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने कारोबार को बांटने का एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है। यह इस बात का संकेत देता है कि रिलांयस ग्रुप के कारोबार को कैसे आकाश, अनंत और ईशा अंबानी के बीच बांटा जाएगा। उन्होंने आज AGM में अपने संबोधन में इसका जिक्र भी किया और अपनी बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल का प्रमुख बताया।