जोधपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पहली बार आयोजित खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आज शुभारंभ किया।
श्री गहलोत ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र के पाल गांव के पशु मेला मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इन खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने खेल ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-2022 की मशाल खिलाड़ियों को सौंपी।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का प्रदेशव्यापी आयोजन को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि आज का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है। खेलों के इस महाकुंभ में हर आयु और वर्ग का व्यक्ति अपनी खेल प्रतिभा से रूबरू करा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा ह्यखेलेगा राजस्थान, जीतेगा राजस्थानह्ण का लक्ष्य आज पूरा होता दिख रहा है, यहां न कोई हार है, न कोई जीत। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान का यह अनूठा प्रयोग कामयाबी का इतिहास रचेगा और इसके माध्यम से प्रदेश से वैश्विक स्तर की खेल प्रतिभाएं निखरकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें प्रादेशिक, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की