Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मूंगफली और दिल के रोगों का कनेक्शन:एशियाई लोगों में मूंगफली दिल की बीमारियों का खतरा घटाती है, हफ्ते में 5 दिन बिना नमक वाली मूंगफली खाने से रिस्क कम होता है

मूंगफली खाने वाले एशियाई लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। यह दावा जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। रिसर्च कहती है, जापान में रहने वाले जिन एशियाई महिला और पुरुषों ने रोजाना औसतन 4-5 मूंगफली खाई उनमें इस्केमिक स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो गया है।

स्ट्रोक जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, जो लोग मूंगफली खाते हैं उनमें ऐसी बीमारियों के मामले कितने सामने आते हैं, इसे मॉनिटर किया गया। शोधकर्ता सतोयो केहारा कहती हैं, पहली बार एशियाई लोगों में यह देखा गया है कि जो ज्यादा मूंगफली खाते हैं उनमें इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा घटता है। हमारी रिसर्च बताती है, मूंगफली को डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहता है।

ऐसे हुई रिसर्च
लोग कितने समय में कितनी मूंगफली खाते हैं जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घट सके, यह पता लगाने के लिए दो चरणों में रिसर्च की गई। पहली रिसर्च 1995 में और दूसरी रिसर्च 1998 से 1999 के बीच हुई। रिसर्च में 74,000 एशियाई महिला और पुरुषों को शामिल किया गया। इनकी औसतन उम्र 45 से 74 साल थी।

रिसर्च में शामिल लोगों से सवाल-जवाब के जरिए यह पूछा गया कि उन्होंने रोजाना या हफ्ते में कितनी मूंगफली खाई थी। इन लोगों लोगों की अगले 15 साल तक मॉनिटरिंग की गई।

बिना नमक के मूंगफली खाएं

शोधकर्ता कहते हैं, एशियाई देशों में मूंगफली और नट़्स खाने की आदत बहुत कम होती है, लेकिन इसे रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने पर खतरा घट जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है, हफ्ते में पांच बार 2 टेबल स्पून मूंगफली बिना नमक के साथ खानी चाहिए।

मूंगफली क्यों फायदा पहुंचाती है
सतोयो कहती हैं, मूंगफली में ऐसी कई चीजें हैं जो सीधेतौर पर हार्ट के लिए फायदेमंद हैं। जैसे- मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स, पॉलिअनसेचुरेटेड फैटी एसिड‌्स, मिनिरल्स, विटामिंस और फायबर। यह हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। इसके साथ ही सूजन को भी घटाने का काम करते हैं। इस तरह दिल की कई बीमारियों का खतरा घट जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *