Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोबाइल टूटने से नाराज आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, हमला करते हुए बोला- मारकर ही जाऊंगा

कोटा

राजस्थान में कोटा के विनोबाभावे नगर में 17 साल के नाबालिग की निर्ममता से हत्या का वीडियो सामने आया है। बच्चे की 7 नवंबर की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दो दिन बाद उसका शव बरामद होने पर हत्या का खुलासा हुआ था। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बदमाश आरोपी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता नजर आ रहा है।

हत्या के वीडियो में पीछे से दो और लोगों की आवाजें भी आ रही हैं। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि बदमाश बच्चे पर चाकू से वार करते समय उसके पैर, हथेली और नस काटने की बात कह रहे हैं। एक बदमाश तो हत्या ही कर देने की बात कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *