जयपुर
केन्द्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद राजस्थान में पेट्रोल पर 6.35 रुपए लीटर और डीजल पर 12.69 रुपए लीटर की कमी हुई। केन्द्र सरकार ने राज्यों को वैट कम कर जनता को राहत देने की अपील की है। केन्द्र सरकार से केन्द्रीय पूल की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और विशेष एक्साइज ड्यूटी को और कम करने को कह दिया। सियासत गरमाने के बाद आखिरकार सीएम ने तेल के दाम घटाने के संकेत दिए हैं।
तेल के दामों को लेकर जारी सियासत के बीच यह समझना जरूरी है कि कौन कितना टैक्स वसूल रहा है। इससे आमजन पर कितना बोझ पड़ रहा है और सरकार को कितना राजस्व मिल रहा है। दैनिक भास्कर ने राजस्थान में उदाहरण के तौर पर सरदारशहर इलाके में पेट्रोल-डीजल पर केन्द्र और राज्य के टैक्स का गणित समझा, तो 10 चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आई हैं।