श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर मोबाइल सेलर्स असोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह पदमपुर रोड स्थित होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विकास गौड़ (विधायक-पुत्र) तथा विशिष्ट अतिथि संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता थे। मंच पर संरक्षक मंडल सदस्य अजय बंसल, संदीप अनेजा, उमेश अग्रवाल भी थे। अतिथियों ने असो. अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सचिव नवरंग वर्मा, उपाध्यक्ष विक्की सनेजा व रोहित भाटिया, कोषाध्यक्ष नरेश धींगड़ा तथा सह सचिव रवि कुक्कड़ को शपथ दिलाई। संदीप अनेजा ने कहा कि गत 16 वर्षों से संगठन मोबाइल उपभोक्ताओं की सेवा तथा मोबाइल सेलर्स की समस्याओं के निदान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एकता से हर मुश्किल को हल किया जा सकता है। विकास गौड़ ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए मोबाइल विक्रेताओं को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। तरसेम गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को उपभोक्ताओं एवं मोबाइल सेलर्स के हित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संदीप अनेजा की सराहना की। संचालन राजेश वाट्स ने किया। अतिथियों का सम्मान किया गया।