सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। कोरोना बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन को लेकर जिलेभर में मारामारी हो रही है। किसी भी केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं पहुंच रही है। अधिकतर लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही जाना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल परिसर में बनाए केन्द्र पर वैक्सीन दोपहर को ही खत्म हो गई थी। इस कारण वहां लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल के अधिकारी आ गए। आक्रोशित लोगों को देखकर सदर थाना पुलिस को बुलवा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल को बुधवार को करीब 450 वैक्सीन डोज मिली थी। अस्पताल प्रशाासन द्वारा लीला धर्मशला में वैक्सीन केन्द्र बना रखा है। इस केन्द्र पर वैक्सीन लगवाने वाले सुबह 8 बजे ही पहुंचने शुरू हो गए थे। वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हुआ। इससे पहले वहां सैकड़ों लोग पहुच गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को बुलवा लिया। दोपहर को वैक्सीन खत्म होने जानकारी मिली तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस और अधिकारियों को लोगों ने बड़ी मुश्किल से शांत किया।
पीएमओ बलदेवसिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए अस्पताल में एक मात्र केन्द्र बना रखा है। असकारण सभी आयु वर्ग के लोग अधिक आने के कारण वैक्सीन समय से पहले खत्म हो गई।