Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोस्ट वांटेड स्थाई वारंटी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गोगामेड़ी पुलिस ने मोस्ट वांटेड स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। गोगामेड़ी थाना प्रभारी बिशन सहाय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्थाई वारंटी, भगौड़े, पीओ की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरन्तरता में थाना के हैड कांस्टेबल मोहरसिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, सतवीर, रामवतार की ओर से मोस्ट वांटेड स्थाई वारंटी पवन कुमार (27) पुत्र हंसराम निवासी ललानाबास दिखनादा को गिरफ्तार किया गया है। स्थाई वारंटी पिछले 5 साल से फरार था। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल मोहरसिंह का विशेष योगदान रहा।