Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद, दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार सुरेशिया चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार रात्रि को गश्त के दौरान किशोर न्याय बोर्ड के पास कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर केवलसिंह (32) पुत्र शेरसिंह रायसिख निवासी वार्ड 58, सुरेशिया को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में एएसआई जसकरण सिंह ने संदीपसिंह उर्फ शीला (28) पुत्र हंसासिंह मजहबी निवासी आईटीआई बस्ती को 2 लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया।