हेलमेट पहनकर याद्दश्त भी बढ़ाई जा सकेगी। इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ही हेलमेट बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, इस हेलमेट के जरिए बुजुर्गों में भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) को कंट्रोल किया जा सकेगा। इस हेलमेटनुमा डिवाइस की कीमत 7.5 लाख रुपए बताई गई है।
इस हेलमेट को तैयार करने वाली इंग्लैंड की डरहम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, दिनभर में इसे दो बार 6-6 मिनट पहनने पर याद्दाश्त में इजाफा होने के साथ न्यूरॉन्स और ब्रेन स्किल्स में सुधार देखा गया।
शोधकर्ताओं का कहना है, ब्रिटेन में 8.5 लाख लोग डिमेंशिया से जूझ रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए यह हेलमेट एक गेम-चेंजर डिवाइस साबित हो सकता है।