ई-वेस्ट यानी कबाड़ हो चुके स्मार्टफोंस और लैपटॉप को रिसायकल करके इनमें से सोना, चांदी और कई तरह की बहुमूल्य धातुएं अलग की जा सकेंगी। सिक्के बनाने वाली ब्रिटेन की सरकारी फर्म रॉयल मिंट ने ई-वेस्ट को कम करने के लिए पहल शरू की है। रॉयल मिंट कनाडा की फर्म एक्सिर के साथ मिलकर स्मार्टफोन और लैपटॉप को रिसायकल करेगी। इसके लिए शुरू किया गया ट्रायल सफल रहा है।
रॉयल मिंट का कहना है, नई तकनीक की मदद से कबाड़ हो चुके गैजेट्स के सर्किट बोर्ड से कुछ ही सेकंड्स के अंदर मेटल निकाला जा सकेगा। खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल करके ई-वेस्ट में से 99 फीसदी तक मेटल अलग हो सकेंगे।