डबलीराठान (सीमा सन्देश)। कस्बे के समीप हनुमानगढ़ सूरतगढ़ फोरलेन मार्ग स्थित टोल बूथ युवा किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध हुंकार भर थोपे गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कारों जीपों आदि से एक सौ से अधिक युवा किसान दिल्ली के शाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों को समर्थन मंगलवार को रवाना हुए। इस अवसर पर माकपा नेता एवं पूर्व सरपंच रामेश्वर वर्मा, किसान नेता गुरप्रविंदर सिंह मान ने केंद्र सरकार की जमकर कर आलोचना की। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए इसे किसान विरोधी बताया। किसानों ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोडनी चाहिए। दो महीने से किसान अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर किसान राज सिंह ददींवाल, जवाहर सिंह, कर्ण वीर, दलीपसिंह सेखों, जेला ज्याणी, गुरजिंदर सिंह, अशोक स्याग आदि किसानों ने दिल्ली बार्डर पर जाने वाली टीम को रवाना किया। दिल्ली बार्डर पर जाने वालों में मक्कासर के पहलवान भी शामिल थे। इनमें यादवेन्द्र सिंह, मनप्रीत सिंह, काला सिंह, लक्की सिंह, छिंदासिंह, कुलदीप सिंह, सुखा सिंह, मनु मान, गोरा मान, मनप्रीत बराड़, सीपा बराड़, जगसीर, सुरेंद्र मानकसर, बेअंत सिंह जडांवाली, वकील, प्रगट पीलीबंगा, मनु पहलवान आदि युवा शामिल थे।