नई दिल्ली
स्टूडेंट्स की जरूरतें अलग होती हैं और स्टूडेंट्स के काम के गैजेट भी जरा हट के ही होते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे गैजेट्स जो स्टूडेंट्स के बड़े काम आएंगे।
1. Logitech K480 Keyboard (कीमत – 2,594 रुपए)

कई स्टूडेंट्स लैपटॉप नहीं इस्तेमाल करते। ऐसे में लैपटॉप जैसे बड़े QWERTY कीबोर्ड का फायदा उठाना हो तो ब्लूटूथ कीबोर्ड इस्तेमाल कीजिए। बाजार में ढेरों ब्लूटूथ कीबोर्ड मिल जाएंगे, पर ऐसा ब्लूटूथ कीबोर्ड लें, जो स्मार्टफोन और टैबलेट कम्प्यूटर दोनों के साथ कम्पेटिबल हो। जैसे लॉजिटिक K480 कीबोर्ड, जो स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों के साथ काम करता है। दिखने में ये काफी पतला है और वजन में भी हल्का है। जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
2. ZinQ Cooling Pad (कीमत – 1,296 रुपए)

कूलिंग पैड एक ऐसी कम्प्यूटर एक्सेसरीज है, जो लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये एक तरीके का स्टैंड होता है, जिसमें छोटे-छोटे पंखे लगे होते हैं। जो भारी प्रोग्राम चलाते वक्त लैपटॉप को ठंडा रखता है। जिससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस बढ़िया होती है, वो धीमा नहीं पड़ता। जिनक्यू कूलिंग पैड सस्ता भी है और ये लैपटॉप स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. Amazon Kindle (कीमत – 5,000 रुपए)

पढ़ाई करने वालों के लिए पढ़ाई वाला गैजेट सबसे बेस्ट है। बहुत किताबें पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए ई-बुक रीडर बहुत फायदे का साबित होता है। ई-बुक रीडर, पोर्टेबल भी होता है और एक बार में ढेरों किताबें आप इस पर स्टोर कर के कभी भी पढ़ सकते हैं। ई-बुक रीडर्स में अमेजन के किंडल की टक्कर में और कोई नहीं। अमेजन किंडल के ढेरों मॉडल हैं जो 5-6 हजार रुपए की कीमत से शुरू हो जाते हैं।