बेंगलुरु
प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के पहले मुकाबले में पूर्व चैंपियन यू मुम्बा और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला होगा। उसके बाद तेलगु टाइटंस और तमिल थलाइवास की टक्कर होगी। पहले दिन तीसरा मुकाबला यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच होगा। कोरोना के कारण लीग का आयोजन दो साल के अंतराल पर हो रहा है।