Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर ने जारी किया लोगो

नई दिल्ली

राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन अकासा एयर ने गुरुवार को अपना लोगो जारी किया। कंपनी ने अपने लोगो को The Rising A नाम दिया है। कंपनी की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, अकासा एयर के ‘राइजिंग ए’ पर से पर्दा उठाया गया। यह आकाश के तत्वों से प्रेरित लोगो सूर्य की गर्मी, एक पक्षी की प्रयास रहित उड़ान और एक विमान के विंग की निर्भरता को प्रदर्शित करता है। 

बोइंग को 37 विमानों का दिया है ऑर्डर
बता दें कि अकासा एयर ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों की खरीद का ऑर्डर भी दिया है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को जारी एक बयान में दी थी। अकासा एयर और बोइंग की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था, ‘अकासा एयर के ऑर्डर में 737 मैक्स के दो वैरिएंट शामिल हैं। इनमें 73708 और अधिक क्षमता वाले 737-8-200 विमान शमिल हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *