Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने किया खुलासा, ‘अक्सर कमरे में घुस जाया करते थे ससुर, एक बार कपड़े बदलते हुए गलत तरीके से छुआ था’

रैपर हनी सिंह पर पिछले दिनों उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 120 पन्नों की दायर याचिका में शालिनी ने कई खुलासे किए हैं। शालिनी ने हनी ही नहीं बल्कि अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है। शालिनी ने याचिका में एक घटना का जिक्र करते हुए ससुर को लेकर भी कुछ बातें कही हैं और उनके खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। शालिनी ने कहा है कि उनके ससुर अक्सर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और एक बार उन्हें उन्होंने गलत तरीके से भी छुआ था जब वह कपड़े बदल रही थीं।

कई महिलाओं के साथ संबंध के लगाए आरोप

रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। उन्होंने कहा कि जब उसने ‘ब्राउन रंग दे’ की शूटिंग के दौरान एक लड़की के साथ हनी की सेक्सुअल रिलेशनशिप को रंगे हाथ पकड़ा था तब सिंगर ने उस पर शराब की बोतल फेंकी थी।

शालिनी ने कहा कि उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हनी सिंह पैनिक हो गए, उन्होंने शालिनी पर यह आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा कि फोटो शालिनी ने ही लीक की हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपनी मैरिड लाइफ के अस्तित्व को छुपाना चाहते थे। शालिनी ने कहा कि हनी ने उनके साथ जानवरों कैसा क्रूर बर्ताव किया।

10 करोड़ का मांगा मुआवजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम’ के तहत हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कोर्ट से भी गुहार लगाई है कि वह हनी को आदेश दें कि वह उन्हें दिल्ली में 5 लाख रुपए से किराए का घर लेकर दें जहां वह सुकून से रह सकें क्योंकि वह वर्किंग वुमन नहीं हैं और अपनी विधवा मां पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं।

25 दिन के अंदर मांगा हनी सिंह से जवाब

शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किए जाने के बाद, दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस बीच अदालत ने शालिनी के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया है और हनी सिंह को उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति मामले का निपटारा करने से रोक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *