Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीकरणपुर: 57 दिनों बाद खत्म हुआ धरना

पूर्व सांसद पन्नू के आश्वासन पर माने लोग –
श्रीकरणपुर।
सामाजिक न्याय संघर्ष मंच के बैनर तले डीवाईएसपी कार्यालय के समक्ष पिछले 57 दिनों से चल रहा धरना व 7 दिन से जारी भूख हड़ताल खत्म हो गई। पूर्व सांसद व जिलापरिषद डायरेक्टर शंकर पन्नू ने आश्वासन पर धरना हटाने की घोषणा की गई। पन्नू ने दोनों अनशनकारियों रामूराम व जुगलकिशोर को ज्यूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। श्रीनगर के रामूराम प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होगी। वहीं जलोकी के सुखदेव दुर्घटना प्रकरण में 7 दिन में घटना में लिप्त वाहन को बरामद करने की बात कही गई। जलोकी के सुखदेव दुर्घटना मामले में श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल ने 3 लाख रुपए आर्थिक सहयोग परिवार को दिया। वहींं मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रुपये जिला कलक्टर द्वारा प्रदान किए गए। धरनास्थल पर हुए समझौते में मंच के संयोजक एडवोकेट भगवान दास मेघवाल, मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, सचिव रतिराम, एसएफआईं जिलाध्यक्ष मुकेश मोहनपुरिया, जिलापरिषद सदस्य दुलाराम इंदलिया, लक्ष्मण नायक, किसनाराम मेघवाल, कांग्रेस नेता राजकुमार मोहनपुरिया, जीतसिंह बावरी, पूर्व सरपंच हुकमाराम, शिवभगवान जोगपाल, जीवन प्रकाश, पतराम पटीर, पार्षद भंवर लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।