Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान का पहला केस:जयपुर पुलिस ने 6 घंटे में पेश किया था चालान; पॉक्सो कोर्ट ने 9 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को 20 साल की सजा सुनाई

जयपुर। जयपुर में 9 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 25 साल के युवक को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। फैसला मात्र 9 दिन में हो गया। राजस्थान पुलिस का यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें आरोपी को महज 13 घंटे में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद 6 घंटे के भीतर कोर्ट में चालान पेश किया गया।
मामला कोटखावदा का है। गिरफ्तारी से लेकर चालान पेश करने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी साउथ हरेंद्र महावर ने सहयोगियों के साथ मिलकर तेजी से काम किया। इसके लिए करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *