जयपुर
राजस्थान में कोरोना का संक्रमण 9 गुना तेजी से बढ़ रहा है। एक्टिव केस की संख्या 19467 पहुंच गई है। बढ़ते मामलों को देख सरकार ने टेस्टिंग बढ़ा दी है, लेकिन अस्पतालों में क्या इंतजाम है इसका जायजा लिया दैनिक भास्कर टीम ने। भास्कर ने प्रदेश के सबसे बड़े RUHS कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल से ग्राउंड रिपोर्ट की। यहां कोविड आईसीयू, ओमिक्रॉन आईसीयू, जनरल वार्ड के अंदर पहुंचकर मरीजों के इलाज के बंदोबस्त का जायजा लिया। हाई रिस्क जोन में तमाम प्रीकॉशन से लेकर प्रोटोकॉल की पालना करते हुए आंखों देखें हालत का एनालिसिस किया।