Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के 3 हजार छात्र फंसे, सरकार ने कहा-अभिभावकों ने घर वापसी के लिए नहीं किया संपर्क

जयपुर

रूस से युद्ध की आशंकाओं की बीच यूक्रेन में करीब 3 से 4 हजार के बीच राजस्थानी छात्र फंसे हुए है। अधिकांश छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए है। इनमें कोटा के करीब 300 छात्र यूक्रेन में फंसे है। वापसी को लेकर परिजन चिंतित हो गए। इन छात्रों को वापसी के लिए फ्लाइट नहीं मिलने से अभिभावक चिंतित हो गए है। ये सभी छात्र यूक्रेन में विभिन्न पाठ्यक्रों की पढ़ाई कर रहे हैं। जो छात्र यूक्रेन में फंसे है उन्होंने अपने अभिभावकों को बताया है कि वे पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन अभिभावकों का कहना है कि भारत सरकार इस पूरे मामले में ज्यादा गंभीरता से एक्शन लें।

अधिकारी बोले- भारत सरकार से करेंगे बात

केंद्र सरकार छात्रों की घर वापसी की पुख्ता व्यवस्था करें। अभिभावक इसलिए ज्यादा चिंतित है कि छात्रों को फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। राजस्थान के गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों के सकुशल घर वापसी के लिए अभिभावकों ने संपर्क नहीं किया है। अभिभावक संपर्क करते हैं तो राज्य सरकार भारत सरकार से बात करेगी। राजस्थान के छात्रों की सकुशल वापसी के प्रयास किए जाएंगे। गृह विभाग का कहना है कि लिखित सूचना के अभाव में हम भारत सरकार से सीधे बात नहीं कर सकते। अभिभावकों को गृह विभाग से संपर्क करना चाहिए।