Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में आज से शुरू होगी बारिश

जयपुर

अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर आज से गुजरात, राजस्थान समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ घंटों में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,पाली, टोंक, बूंदी, अजमेर कई जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है, वहीं, उदयपुर के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के 80 फीसदी एरिया में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। बादल छाने की वजह से राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। शेखावाटी एरिया के इलाकों में रात के पारे में 6 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दिन के तापमान में कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 3 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कुछ शहरों में तो यह 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

बुधवार सुबह फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *