Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टायरों के नीचे पिसता चला गया युवक:अस्पताल में भर्ती भतीजी के लिए खाना लेकर जा रहा था

भरतपुर

भरतपुर में देर शाम ट्रॉले ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रॉले से टकराते ही युवक साइकिल से गिरा और उसके टायरों के नीचे आ गया। फिर एक-एक कर चार टायरों के नीचे पिसता चला गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में यह सब स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

युवक की लाश सड़क पर इस तरह चिपक चुकी थी कि करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई। बाद में परिजनों की ओर से की गई तलाश पुलिस की छानबीन के बाद उसकी शिनाख्त हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *