पाली
कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी शुरू हो गई है। पर्यटक अब खुली जिप्सी में 578 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले अभ्यारण में खुले में घूम रहे जंगली जानवर पैंथर, भालू आदि देखने के साथ ही आप यहां के सौन्दर्य को भी निहारने का आनंद ले सकेंगे। वन्य अधिकारियों की माने तो इस बार बरसात कम होने से वाटर पॉइंट पर जंगली जानवर ज्यादा आएंगे। इससे सफारी के दौरान पर्यटक ज्यादा जंगली जानवर देख सकेंगे।