Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तड़पते ड्राइवर को छोड़ भागी खनन विभाग की टीम

उदयपुर

उदयपुर शहर से सटे लखावली पुलिया पर बजरी से भरे एक ट्रोले को रुकवाने के दौरान रविवार को हादसा सामने आया। खनन विभाग की टीम को देख चालक ने चलते ट्रोले से ही बजरी खाली करने की कोशिश की। जिससे ट्रोला बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन सबसे शर्मनाक बात रही, ट्रोला पलटते ही घायल चालक खनन विभाग की टीम का वहां से भाग निकलना। इस हादसे का एक CCTV सामने आया है।

दरअसल उदयपुर खान विभाग के उड़न दस्ते की टीम माइंस फोरमैन महेश मीणा के नेतृत्व में गोगुन्दा इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी बनासकांठा (गुजरात) से बजरी भरकर गोगुंदा से उदयपुर की तरफ एक ट्रोला आया। खनन विभाग की टीम को देखकर चालक घबरा गया और उसने ट्रोले को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान उसने अंबेरी जाने के बजाय ट्रोले को लखावली गांव की तरफ जाने वाले सर्विस लाइन पर मोड़ दिया। उड़नदस्ते टीम ने भी मौका पाकर ट्रोला पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी को घुमाकर आगे लगा दिया। घबराए चालक ने चलते ट्रोले से ही रेत खाली करने की कोशिश की और अनियंत्रित होकर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *