Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में 12 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून

जयपुर

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले सप्ताह के अंत तक विदाई ले सकता है। प्रदेश में अधिकांश जगह मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां थमने लगेंगी। अगले 4 दिन बाद प्रदेश में पश्चिमी क्षेत्र से हवाएं वापस राज्य में आने लगेंगी। इसके बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अगले 2-3 दिन बाद उत्तर-पश्चिमी भारत के निचले और मध्य क्षोभ मंडल स्तरों में वेस्टर्न विंड का असर बढ़ जाएगा। 5 अक्टूबर से वायुमंडल के निचले स्तरों में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने लगेगा। इसके प्रभाव में प्रदेश में नमी और बारिश की गतिविधियों में कमी होने लगेगी। कुछ जगहों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने के लिए परिस्थितियां बनने लगेंगी। अनुमान है कि 10 या 12 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिमी मानसून प्रदेश से पूरी तरह विदा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *