जयपुर
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा। संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को सीएम ने मंजूरी दे दी है। इस दौरान सरकार सदन में आधा दर्जन बिल ला सकती है।
19 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई थी। 6 महीने के प्रावधान के हिसाब से 19 सितंबर से पहले सत्र बुलाना जरूरी है। वहीं, दूसरी तरफ इस बार विधानसभा में विपक्ष सरकार को कई जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। इनमें प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, खराब गवर्नेंस समेत अन्य मुद्दे हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस विधानसभा के मानसून सत्र को छोटा रखा जाएगा। यह सत्र पांच से छह दिन चलेगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाकर विधानसभा का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी।