जयपुर
राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बनेंगे। मोदी कैबिनेट के विस्तार में फिलहाल राजस्थान के सांसदों में से केवल एक को ही मंत्री बनने का मौका मिला है। अजमेर से संबंध रखने वाले भूपेंद्र यादव दूसरी बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। केंद्र में भूपेंद्र यादव के मंत्री बनने के बाद अब राजस्थान से चार मंत्री हो गए हैं।
भूपेंद्र यादव अमित शाह के नजदीकी हैं। भूपेंद्र यादव ने 2013 के विधानसभा चुनावों से पहले वसुंधरा राजे के नेतृत्व में निकाली गई सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक थे। यादव ने ही सुराज संकल्प यात्रा का पूरा मैनेजमेंट संभाला था। अमित शाह की चुनाव मैनेजमेंट की कोर टीम का हिस्सा रहे हैं। यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में भूपेंद्र यादव चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनावों के हिसाब से जातीय समीकरण साधने का मतैसेज देने की दिशा में भी यादव को केंद्र में मंत्री बनाने के पीछे एक कारण बताया जा रहा है।