शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक किताब से कुछ ज्ञान की बातें शेयर की हैं। ये नोट शिल्पा के पति राज कुंद्रा के ट्विटर और इंस्टाग्राम से अपने अकाउंट डिलीट करने के बाद सामने आया है। शिल्पा द्वारा शेयर किए गए इस नोट में लिखा है, आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से शहर छोड़ना पड़ता है और अंतर्ज्ञान के जंगल में जाना पड़ता है। आप वहां जो पाएंगे वो बेहतरीन होगा। वहां आपकी मुलाकात खुद से होगी।