ग्लोबल वार्मिंग के लिए 99.9 फीसदी इंसान ही जिम्मेदार है। पिछले 8 सालों में हुए 88,125 अध्ययनों के परिणाम इसकी पुष्टि भी करते हैं। रिसर्च करने वाली न्यूयॉर्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मार्क लाइनस कहते हैं, 2012 से लेकर 2020 तक अलग-अलग जर्नल्स में पब्लिश हुए 88 हजार से अधिक अध्ययनों को पढ़ा और समझा गया। परिणाम में पुष्टि हुई कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए इंसान ही जिम्मेदार है।
रिसर्च के परिणाम तब समय आए हैं जब यूके में क्लाइमेट चेंज पर एक बड़ी कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें दुनिया के कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। कॉन्फ्रेंस का लक्ष्य है दुनियाभर में बढ़ते तापमान को कैसे कंट्रोल करें, इस पर चर्चा करना है। बढ़ते तापमान को कंट्रोल करने के लिए 2015 में पेरिस जलवायु समझौता हुआ था, लेकिन वर्ल्ड लीडर्स के लिए ग्लोबल वार्मिंग को रोकना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।