Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राधाकिशन दमानी के टॉप-10 निवेश:एवेन्यू सुपरमार्ट्स और VST इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा होल्डिंग, दुनिया के 100 सबसे अमीरों में हुए शामिल

मुंबई

एक निवेशक से बिजनेसमैन तक राधाकिशन दमानी की कहानी बहुच रोचक है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शेयर बाजार में निवेशक के तौर पर की। ग्रॉसरी स्टोर डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी अब दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स ने दुनिया के 100 अमीरों की यह लिस्ट जारी की है। जिसमें वे 1.42 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 98वें स्थान पर आ गए हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं टॉप 10 शेयर्स जिसमें राधाकिशन दमानी ने पैसा लगाया है…

राधाकिशन दमानी ने जिन शेयर्स में निवेश किया है, उन शेयर्स ने पिछले पांच सालों में कितना रिटर्न दिया है। एवेन्यू सुपरमार्ट और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने लिस्टिंग के बाद कितना रिटर्न दिया है, आपको ग्राफिक के जरिए समझाते हैं।

5000 रुपए से शुरू की शेयर ट्रेडिंग
1985-86 में पिता शिवकिशन दमानी की मौत के बाद उन्होंने घाटे में चल रहे बॉल बेयरिंग बिजनेस को बंद किया। इनके पिता शेयर ब्रोकर थे, तो बचपन से ही मार्केट की थोड़ी समझ थी। भाई गोपीकिशन दमानी के साथ मिलकर पूरा फोकस शेयर मार्केट पर किया। 5000 रुपए से निवेश की शुरुआत की और आज दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 98वें पायदान पर पहुंच गए। राधाकिशन दमानी को शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला भी अपना गुरु मानते हैं।

सफल कारोबारी बनने के बाद भी शेयर में निवेश नहीं छोड़ा
एवेन्यू सुपरमार्ट्स की सफलता के बावजूद दमानी ने अपने आपको शेयर बाजार से अलग नहीं किया। वे अब भी एक दर्जन से अधिक कंपनियों में एक फीसदी से ज्यादा शेयर रखने वाले निवेशकों में से एक हैं। वे ऐसा करने वाले संभवत: भारत के अकेले बड़े कारोबारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *