Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रामगढ़ उपतहसील के समक्ष आमरण अनशन जारी

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भादरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बरवाली में कथित रूप से इन्दिरा आवास तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के मामले के विरोध में पीड़ित परिवार द्वारा रामगढ़ उप तहसील के आगे शुरू किया गया आमरण अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रणवीरसिंह उर्फ वीरसिंह, रोशनी पत्नी रणवीर, मुंशीराम धानक ,हेतराम आदि लगातार तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुये है। आमरण अनशन पर बैठे 90 वर्षीय हेतराम धानक व 85 वर्षीय मुंशीराम धानक के स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट दर्ज कि जा रही है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को समर्थन देने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय लोकदल के युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश बैनीवाल ने पीड़ित परिवार के खिलाफ कि गई एक तरफा कार्यवाही कि निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व दौषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इसके अलावा नायक समाज के जिलाध्यक्ष जयपाल नायक व उपाध्यक्ष मुकेश नायक ने आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार द्वारा शुरू किये गये आन्दोलन का समर्थन किया। वही रविवार को अधिकारियों के साथ हुई वात्र्ता बेनतीजा रही। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भाकर ने बताया कि प्रशासन राज के दबाव में हठधर्मिता अपनाये हुये है। न्याय संगत मांग को लेकर इस भंयकर गर्मी में पीड़ित परिवार को परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। रामकृष्ण भाकर ने बताया कि अगर समय रहते पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो आन्दोलन पूरे राजस्थान में फैलेगा। पीड़ित परिवार ने तोड़े गये इन्दिरा आवास को पुन: बनाने, अवैध रूप से गली में बनाई गई दीवार को हटाने,दौषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के अलावा परिवार पर दर्ज किये गये मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। आमरण अनशन पर बैठे 90 वर्षीय हेतराम धानक ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाएगी। उनका आन्दोलन जारी रहेगा। मंगलवार से परिवार के बच्चे व अन्य सदस्य भी आमरण अनशन पर बैठेगें। सोमवार को आमरण अनशन स्थल पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, नंदलाल चाहर, पूर्व सरपंच मांगूसिंह राठौड़, राजेन्द्र बैरड़, पंचायत समिति सदस्य भूराराम, कृष्ण भांभू, हनुमान भार्गव, बालकिशन कस्वां आदि पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कि और आन्दोलन का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *