Wednesday, August 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिएक्शन:अविका गौर के साथ सीक्रेट चाइल्ड पर बोले मनीष रायसिंघन-मेरी शादी को एक साल हो गया और वो भी रिलेशनशिप में हैं

पिछले दिनों बालिका वधु फेम अविका गौर ने अपने और को-एक्टर मनीष रायसिंघन के रिश्ते पर बात की थी। अब मनीष ने भी सीक्रेट चाइल्ड वाले बयान पर रिएक्शन दिया है। मनीष ने कहा है कि मेरी शादी हुए एक साल से ऊपर हो गया है और अविका भी मिलिंद चांदवानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

दो लोग अच्छे दोस्त क्यों नहीं हो सकते
मनीष ने कहा – मैं और मेरी पत्नी संगीता को इन अफवाहों पर हंसी आती है। मैंने अविका के साथ अपनी दोस्ती पर अब तक की ये सबसे घटिया बात सुनी है। क्यों दो अलग लोग अच्छे दोस्त नहीं हो सकते हैं। वे एक रिलेशनशिप में ही क्यों होते हैं। यह भी एक सच है कि मैं उससे 18 साल बड़ा हूं।

मनीष ने आगे कहा कि वह मिलिंद चांदवानी के साथ रिलेशनशिप में खुश है। और जून 2020 में हुई मेरी शादी को भी 1 साल हो गया है। अविका ने नवंबर 2020 में मिलिंद के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

मेरे पापा से थोड़े ही छोटे हैं वो
अविका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे मुझसे उम्र में 18 साल बड़े हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैंने देखा कि कैसे उन्होंने अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखा है। यह बहुत बड़ी बात है। आज भी जब लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या हमारे बीच कुछ हो रहा है, तो मैं यही कहती हूं -यार, मेरे पापा से थोड़ा छोटा है वो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *