Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीट ग्रेड लेवल प्रथम की पात्रता की जांच

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ग्रेड लेवल प्रथम की पात्रता की जांच का कार्य किया गया। इस दौरान 705 सामान्य व 51 विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों सहित कुल 756 अभ्यर्थियों के ग्रेड लेवल प्रथम की पात्रता की जांच की गई। पांच स्लॉट पात्रता की जांच के लिए जबकि पांच स्लॉट सत्यापन के लिए लगाए गए। करीब 50 सदस्यों की टीम ने पात्रता की जांच का कार्य किया। ग्रेड लेवल प्रथम की पात्रता की जांच के लिए कम्प्यूटर विशेषज्ञों ने भी सेवाएं दी। लंबित मामलों की जांच कम्प्यूटर विशेषज्ञों की ओर से की गई। सत्यापन का कार्य 20 मार्च तक चलेगा। सत्यापन के दौरान अपात्र और लंबित मामलों को निदेशालय भेजा जाएगा। निदेशालय के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।