Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI के 45 करोड़ ग्राहक ध्यान दें! अगर आपके पास भी आता है इस तरह का मेल या मैसेज तो बैंक से तुरंत करें संपर्क

नई दिल्ली

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने लगभग 45 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना दी है।  बैंक ने अपने ग्राहकों को फिशिंग यानी फ्रॉड (Fishing or fraud) से बचने की अपील की है। बैंक ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

ग्राहक यहां करें शिकायत 
फिशिंग ई-मेल, टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ साइबर अपराधियों द्वारा ग्राहकों भेजी जाने वाली वेबसाइटों के लिए एक सामान्य शब्द है। यह शब्द इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि ऐसा लगता है कि वे प्रसिद्ध और विश्वसनीय व्यवसायों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी एजेंसियों से व्यक्तिगत, वित्तीय और संवेदनशील जानकारी एकत्र करने के इरादे से आए हैं। एसबीआई के नाम का उपयोग करने वाले एक संदिग्ध ईमेल की रिपोर्ट करने के लिए आप report.phishing@sbi.co.in पर लिख सकते हैं।