लंदन
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन भारत ने 43/0 के आगे से खेलना शुरू किया। तीसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 108/1 रहा। रोहित शर्मा 47 और चेतेश्वर पुजारा 14 पर नाबाद है। भारत ने फिलहाल 9 रनों की बढ़त बना ली है।