Sunday, October 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट:सेंसेक्स 19 अंक फिसलकर 51,309 पर बंद, सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेंक्स 19.69 अंक नीचे 51,309.39 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे ऊंचे स्तर से 666 अंक नीचे 50,846.22 को भी छुआ। निफ्टी भी 2.80 अंक नीचे 15,106.50 पर बंद हुआ है। बाजार में सपाट कारोबार को वैश्विक बाजारों में सुस्ती का भी असर रहा।

सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में HDFC बैंक और भारती एयरटेल आगे रहे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़त रही। शुरुआती बढ़त में इंडेक्स ने 51,512.86 को भी छुआ। सुबह सेंसेक्स 26.81 अंक ऊपर 51,355.89 पर खुला था। निवेशकों ने सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों को बेचा। इसी कारण निफ्टी बैंक इंडेक्स में 273 अंक फिसलकर 35,783 पर बंद हुआ है।

बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए ग्राफिक्स से समझिए…https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/2021/01/market-watch

एक्सचेंज पर 48% शेयरों में गिरावट रही

10 फरवरी को BSE पर 3,125 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,464 शेयर बढ़त और 1,498 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 203.04 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह मंगलवार को 202.44 लाख करोड़ रुपए रुपए था।

सेबी के साथ सेटलमेंट से शेयर 3% तक फिसला

मंगलवार को इंटरग्लोब एविएशन ने सेबी के साथ एक मामले को सेटलमेंट किया है। इसके लिए कंपनी ने 2 करोड़ 10 लाख 37 हजार 500 रुपए भरा है। इंडिगो ने कुछ ही दिन पहले सेटलमेंट के लिए सेबी के पास अप्लीकेशन भेजा था। BSE में इंडिगो का शेयर 2% नीचे 1628.10 पर बंद हुआ है। यह शुरुआती कारोबार में 3% तक फिसल गया था।

रेलवे माल ढुलाई जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

सरकारी डेटा के मुताबिक जनवरी 2021 में रेलवे माल ढुलाई 119.79 मिलियन टन रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। पिछला रिकॉर्ड मार्च 2019 के 119.74 मिलियन टन था।

चीन और हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजारों में बढ़त, अन्य में सुस्ती

10 फरवरी को चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और हॉन्गकॉन्ग का हेंगेसेंग 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि कोरिया का कोस्पी इंडेक्स, जापान का निक्केई इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को यूरोपियन और अमेरिकी बाजारों भी सपाट बंद हुए थे।

9 फरवरी को बाजार में सपाट बंद हुए थे
BSE सेंसेक्स 19.69 अंक नीचे 51,329.08 पर और निफ्टी 6.50 अंक नीचे 15,109.30 पर बंद हुआ था। NSE के प्रॉविजनल डेटा के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,300.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,756.24 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *