Tuesday, April 21निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना दुनिया में:WHO ने कहा- अब तक 86 देशों में वायरस का UK वैरिएंट मिला; न्यूजीलैंड में फाइजर वैक्सीन को मंजूरी

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10.73 करोड़ से ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 92 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 23 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार को बताया कि अब तक 86 देशों में कोरोनावायरस का ब्रिटेन वाला वैरिएंट मिल चुका है। ब्रिटेन में सबसे पहले 7 फरवरी को कोराना का नया स्ट्रेन सामने आया था। यह स्ट्रेन ज्यादा तेजी फैलता है। इसके अलावा WHO साउथ अफ्रीका और ब्राजील में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी नजर बनाए हुए है।

वहीं, न्यूजीलैंड सरकार ने फाइजर/बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। कोविड-19 रिस्पॉन्स मिनिस्टर क्रिस हिपकिंस ने बताया कि हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन, बॉर्डर वर्कर्स और उनके साथ रहने वाले लोगों को सबसे पहली वैक्सीन दी जाएगी। दूसरी ओर, अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना लंबी बातचीत के बाद ताइवान और कोलंबिया को 50-50 लाख वैक्सीन देने तैयार हो गई है। फ्रांस की 117 साल की नन संक्रमित थीं। अब स्वस्थ हो गई हैं।

ताइवान और कोलंबिया को राहत
मॉडर्ना वैक्सीन कंपनी ने मंगलवार रात एक बयान जारी कर साफ कर दिया कि वो ताइवान और कोलंबिया को 50-50 लाख वैक्सीन डोजेस की सप्लाई करेगी। कंपनी की इन दोनों देशों से काफी वक्त से बातचीत चल रही थी। कंपनी ने कहा- हम ताइवान और कोलंबिया के रेग्लुलेटर्स के संपर्क में हैं। वहां से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया आखिरी दौर में है। अप्रूवल होते ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। दोनों देशों को डिलिवरी कुछ ही महीने में शुरू होगी। ताइवान एस्ट्राजेनिका के 1 करोड़ वैक्सीन पहले ही खरीद चुका है।

हर साल लगवाना होगा वैक्सीन
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव एलेक्स गोर्स्की के मुताबिक, यह मुमकिन है कि अगले कुछ साल तक कोविड-19 का वैक्सीन हर साल लगवाना पड़े। उनके मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वायरस हर बार अपना स्वरूप बदल सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह म्यूटेट होता रहेगा और इसकी वजह से इसके नए वैरिएंट्स सामने आएंगे। इसलिए वैक्सीन भी हर साल जरूरी हो सकती है।

यूरोप में 117 की महिला स्वस्थ
फ्रांस की 117 साल की नन सिस्टर एंड्री संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, सिस्टर एंड्री यूरोप में संक्रमण से मुक्त होने वाली सबसे ज्यादा उम्र की महिला हैं। उनका जन्म 1904 में हुआ था। वे जिस इलाके में रहती हैं वहां कुल 88 लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 10 की मौत हो गई है। मीडिया से बातचीत में नन ने कहा- मुझे कभी पता ही नहीं लगा कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं।

फ्रांस की 117 साल की नन सिस्टर एंड्री संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। उन्हें दो हफ्ते पहले संक्रमित पाया गया था।

फ्रांस की 117 साल की नन सिस्टर एंड्री संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। उन्हें दो हफ्ते पहले संक्रमित पाया गया था।

इटली में नए वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद नए रेड जोन बनाए

इटली में कोरोना के ब्रिटेन, ब्राजील और साउथ अफ्रीकी वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद नए रेड जोन बनाए गए हैं। ये रेड जोन उन्हीं इलाकों में बनाए गए हैं, जहां नए वैरिएंट के मरीजों की पहचान की गई थी। यहां लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। सिर्फ जरूरी काम और मेडिकल रीजन से ही बाहर जाने की इजाजत है। ये पाबंदियां 21 फरवरी तक के लिए लगाई गई हैं।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका9,602,034233,5888,523,462
भारत3,998,21677,5983,493,886
ब्राजील3,972,148113,8501,983,650
रूस3,360,23580,147235,717
UK3,959,784112,7981,950,886
फ्रांस3,337,04878,965232,977
स्पेन2,971,91461,386N/A
इटली2,644,70791,5802,133,523
तुर्की2,539,55926,9002,449,273
जर्मनी2,293,04262,2152,041,300

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *